ग्लूकोमा में क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:19

ग्लूकोमा में क्या खाना चाहिए: Glaucoma Diet Plan: Glaucoma Me Kya Khana Chahiye

ग्लूकोमा से बचाव के लिए आप अपनी डाइट में गाजर, शकरकंद, मछली, अंडा और डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों का भी सेवन करना जरूरी होता है।

1. गाजर (Csrrots for Eyesight)

गाजर आंखों के लिए काफी फायदेमंद (Glaucoma Diet Plan) होता है। गाजर को डाइट में शामिल करने से आंखों को हमेशा स्वस्थ रखा जा सकता है। दरअसल, गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखता है। गाजर रेटिनल हेल्थ (Retinal Health) में भी सुधार करता है। ऐसे में गाजर खाकर आप ग्लूकोमा से अपना बचाव कर सकते हैं। गाजर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

2. अंडे (Are Eggs Good for Eye Health)

अंडा भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अंडा खाने से आंखों की समस्याओं से बचा जा सकता है। अंडे में lutein और zeaxanthin जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये तत्व बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की परेशानियों से बचाते हैं। इसके साथ ही अंडे मौजूद न्यूट्रीएंट्स आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते हैं। अंडा आंखों के लिए एक सुपरफूड होता है।

3. अजवाइन (Celery for Eyes)

आंखों की समस्या ग्लूकोमा से बचने के लिए आप अपनी डाइट (Glaucoma Diet Plan) में अजवाइन भी शामिल कर सकते हैं। अजवाइन खाने से आंखों की रोशनी ठीक रहती है। अजवाइन का जूस या पानी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए एक बेस्ट फूड है।

4. मछली (Fish for Eye Health)

ग्लूकोमा के रोगियों में ईपीए (ईकोसापेंटेनोइक एसिड), डीएचए (डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड) और ओमेगा-3 फैटी एसिड का स्तर कम होता है। सैल्मन मछली इपीए, डीएचए का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसके साथ ही आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में ट्यूना, हेरिंग, सार्डिन और मैकेरल मछली भी शामिल कर सकते हैं।

5. नींबू (Lemon for Eyes)

आंखों को ग्लूकोमा समेत दूसरी समस्याओं से बचाने के लिए आप अपनी डाइट में नींबू भी शामिल कर सकते हैं। नींबू में विटामिन सी और दूसरी जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों को सुरक्षित रखते हैं। नींबू को डाइट में शामिल करके आप मोतियाबिंद के लक्षणों को कम कर सकते हैं। साथ ही यह ग्लूकोमा से भी बचाव करता है।

6. शकरकंद (Sweet Potato for Eyes)

शकरकंद आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शकरकंद खाने से आंखों की रोशनी सही होती है। शकरकंद में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ग्लूकोमा से बचने, आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट में शकरकंद जरूर शामिल करना चाहिए।

7. डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Products for Eyesight)

दूध और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। डेयर प्रोडक्ट्स में विटामिंस, मिनरल्स होते हैं, जो कॉर्निया (Eyes Health) की रक्षा करते हैं। साथ ही आंखों की परेशानियों जैसे ग्लूकोमा और मोतियाबिंद से भी बचाते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info